Skip to main content

अभिनेत्री जो एक्टिंग के साथ ऑटो चलाती है

'अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है'.
ये डायलॉग है 'ओम शांति ओम' फ़िल्म का जिसमें शाहरुख़ ख़ान और दीपिका पादुकोण हैं.
और अब ये डायलॉग मुंबई के मुलुंड इलाक़े में रहने वाली 28 साल की लक्ष्मी निवृत्ती पंधे पर बिल्कुल सटीक बैठता है.
लक्ष्मी का बचपन से एक सपना था कि वो फ़िल्मों और टीवी सीरियल में काम करे. बचपन में ख़ुद के घर टीवी ना होने की वजह से वे पड़ोसियों के घर काम करती थीं और उसके बदले में टीवी देखती थीं.
टीवी पर माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के गानों पर वे नाच उठतीं. बचपन का यही शौक़ कब उनका सपना बन गया लक्ष्मी को पता ही नहीं चला.
परिवार में दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है और लक्ष्मी सबसे छोटी हैं. बीमार बहन और मां की देखरेख लक्ष्मी ने ही संभाली हुई थी. पिता का साया बचपन में ही सिर से उठ गया.
घर में मां का हाथ बंटाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी. आठवीं कक्षा के बाद वे दूसरों के घरों में काम के लिए जाती थीं.
अपनी ज़िन्दगी की कड़वी सच्चाई को जानते हुए भी लक्ष्मी ने अपना रास्ता ख़ुद ही बनाया है. वो जानती हैं कि उनके पास कोई गॉडफ़ादर नहीं है और न उनका लुक किसी हिरोइन की तरह था. एक्टिंग और अपने शौक़ को ध्यान में रखकर वे ये भी जानती हैं कि उन्हें घर की आजीविका भी जुटानी है.
इसलिए वो एक्टिंग के साथ परिवार के पालन पोषण के लिए ऑटो रिक्शा भी चलाती हैं.
लक्ष्मी की मात्रभाषा मराठी है. लक्ष्मी ने कई मराठी सीरियल जैसे 'देवयानी', 'लक्ष्य', 'तू मज़ा संगति', और मराठी फ़िल्म 'मुंबई पुणे मुंबई' के अलावा ज़ी5 की वेबसीरिज़ 'स्वराज्य रक्षक' और हिंदी फ़िल्म 'मराठवाड़ा' जैसे कई फ़िल्मों और सीरियल में काम कर चुकी हैं.
लेकिन इन सबके बावजूद उन्हें पहचान तब मिली जब मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया.
उन्होंने लिखा कि 'लक्ष्मी मराठी सीरियल्स में अभिनय करती हैं और बाक़ी के समय ऑटो चलाकर अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए सशक्त भूमिका निभा रही हैं.'
वे बताती हैं, ''मैं भी अपनी कुछ को-स्टार्स के रूप में काम करने वाली लड़कियों के साथ घर जा रही थीं. वहीं अचानक बोमन ईरानी से मुलाक़ात हुई. बोमन सर के बारे में सुना था कि बहुत अच्छे आदमी हैं. उस दिन देख भी लिया.''
''मैंने देखा बोमन सर अपनी कार से हमारा वीडियो ले रहे थे. वह अपनी बीएमडब्ल्यू से नीचे उतरे और मेरे पास आए और बोले चलो एक राउंड लगाते हैं. मैं उन्हें देखकर बहुत खुश हो गई और उनके पैर छूने लगी तो बोमन सर ने कहा कि मेरे पैर मत छूओ.''
वो बताती हैं, "बोमन जी मुझे छोटा नहीं दिखाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने ऐसा किया. उन्होंने मेरे साथ फ़ोटो ली और खुश होकर मेरी तारीफ़ करते गए. मुझे तो विश्वास नहीं हो रहा था कि वह मेरे साथ थे."
कई घरों में काम कर अपने परिवार को दो वक़्त की रोटी देने वाली लक्ष्मी बताती हैं, "मैंने पार्लर में भी काम किया है लेकिन दूसरी जगह काम करने के चलते मैं अपनी एक्टिंग में फोकस नहीं कर पा रही थी."
वे बताती हैं, ''ऑडिशन के लिए कई अलग-अलग स्टूडियो जाना पड़ता था. ये स्टूडियो बहुत दूर-दूर हैं और मेरे पास पैसे नहीं रहते थे. इसलिए कई बार तो जा ही नहीं पाती थी. मुझे पता है लीड रोल तो मुझे मिलने से रहा इसलिए मैं साइड रोल कर लेती हूं.''
''मराठी के कई शोज़ में मुझे कभी प्रेग्नेंट वुमन, कभी पागल, कभी किसान की बीवी, कभी कामवाली और ऐसे कई स्पेशल एक्सपीरियंस भी मिलते हैं.''
लेकिन लक्ष्मी नाउम्मीद नहीं हैं, ''मैं इस तरह ही काम करके ख़ुश हूं. ख़ुद की मेहनत से जो कर रही हूं, उसी से संतुष्ट हूं.''
लक्ष्मी को सीरियल वगैरह में काम करने से पांच या छह दिन बाद ही पैसे मिलते जिसके चलते कई बार परिवार वालों को खाली पेट रहना पड़ता था. इसलिए उन्होंने रिक्शा चलाने का फैसला किया.
लक्ष्मी मुस्कुराते हुए कहती हैं, ''रिक्शा चलाने से मेरा दो फ़ायदा होता है एक तो ये की रोज की कमाई हो जाती है. और दूसरा ये कि किसी भी जगह पहुंचने में आसानी हो जाती है. कई बार तो ऑडिशन के लिए जाते हुए मैं रिक्शे में सवारी बिठा लेती हूं और उन्हें छोड़ते हुए ऑडिशन के लिए निकल जाती हूं."

Comments

Popular posts from this blog

هروب شقيقتين سعوديتين: "كنا نعامل كالعبيد"

" كان علينا تغطية وجوهنا وطهو الطعام...مثل العبيد . لا نريد ذلك. نريد حياة حقيقية، نريد حياتنا"، هكذا قالت وفاء، 25 عاما، التي فرت من السعودية مع شقيقتها. والشقيقتان وفاء ومها السبيعي (28 عاما) الآن في جمهورية جورجيا وتعيشان تحت حماية الدولة التي تقدم لهما المأوى. وتسعى الشقيقتان لإعلام المجتمع الدولي بقصتهما عبر تويتر وحساب مخصص لذلك بعنوان @ . وتناشد الشقيق تان الأمم المتحدة لمساعدتهما للذهاب إلى بلد آمن ثالث . وسافرت الفتاتان لجورجيا لأن السعوديين لا يحتجاون لتأشيرة دخول إليها. وقالت وفاء "نحتاج دعمكم. نريد الحماية. نريد بلدا يرحب بنا ويحمي حقوقنا". ووصلت الشقيقتان، اللتان بدا عليهما القلق والذعر، إلى إدارة الهجرة في جورجيا مساء الخ ميس في صحبة مسؤولين من إدارة الهجرة. وفي مقابلة مع وسائل الإعلام المحلية، قالتا إنهما لا تشعران بالأمن في جورجيا لأنه سيكون من السهل على أقاربهم الرجال العثور عليهما هناك. وعندما سُئلتا عن أسباب الشعور بأنهما مهددتان في السعودية، أجابت وفاء "لأننا نساء". وأضافت "أسرتنا تهددنا كل يوم في بلادنا"، وق...

هل انتقلت إيران والسعودية من حافة الهاوية إلى حافة التسوية؟

بينما كانت النيران تشتعل في منشآت أرامكو بعد استهدافها بطائرات مسيّرة كما أعلنت حركة أنصار الله اليمنية، وصواريخ كروز إيرانية حسب الرواية السعودية الرسمية، وصلت منطقة الشرق الأوسط فعليا إلى مرحلة الغليان التي تسبق أي انفجار حتمي. وتوجهت أصابع الاتهام مباشرة إلى إيران التي نفت صلتها بالهجوم الذي عطّل نصف الإنتاج السعودي من النفط، وبدأ الحديث عن الردّ وحجمه وتداعياته. لم يكن الهجوم على أرامكو الأول على منشآت سعودية خلال هذا العام، فقد سبقه في 14 آيار/ مايو هجوم بطائرات مسيّرة على محطتي ضخ لخط الأنابيب "شرق - غرب" الذي ينقل النفط السعودي من حقول المنطقة الشرقية إلى ميناء ينبع على الساحل الغربي. حينذاك تبنى أيضا الحوثيون الهجوم، لكن السعودية ألقت بالمسؤولية على إيران، لينقل لاحقا تقرير لصحيفة "وول ستريت جورنال" اتهاما عن مصادر رسمية أمريكية لإيران بالوقوف خلف الهجوم من خلال فصائل تتبع لها في العراق. لم تقتصر الاتهامات الأمريكية لإيران على هذه الهجمات، بل تعدتها إلى هجمات الفجيرة التي طالت ناقلات نفط في بحر العرب، ولاحقا على ناقلتي نفط في خليج عمان، إلى جا...

गणेश गायतोंडे होने से बचा लो रे दुनिया

असल दुनिया में भले ही ईश्वर और उसके नाम पर मांगी जा ने वाली क़ुर्बानियां ताक़तवर हुई हैं. लेकिन रील में ख़ुद को भगवान बताने वाला गणेश गायतोंडे दूसरे सीज़न में कमज़ोर और बेवकूफ़ बनता दिखता है. इसे बिना स्पॉइलर के समझना है तो आ प-पास के बाबाओं पर ग़ौर कीजिए. वो बाबा जो कृपा बरसा ने के नाम पर लाखों करोड़ों की भीड़ अपने साथ लिए हुए हैं. इन बाबाओं के दर पर चुनाव से प हले नेता मत्था टेकते हैं. फिर आस्था के इन मंचों से माइक से ऐलान होता है-अबकी बार, आम आदमी का हाथ... मंचों से चूती ये कृपा, भीड़ अपने मुंह पर चुपड़ लेती है और जाने-अनजाने मिशन में जुट जाती है. "ग्लोबल वॉर्मिंग से लेकर इंटरनेट धार्मिक प्रॉपेगैंडा सब दुनिया ख़त्म करने में लगे हैं. सब पागल कुत्ते की तरह एक-दूसरे को काटने दौड़ेंगे. इतना धुं आ भरेगा कि धरती के पशु, पक्षी सब स माप्त हो जाएंगे. धरती का तापमान गिरेगा और आप सब न्यूक्लियर विं टर देखेंगे." धार्मिक प्रॉपेगैंडा में फँसे लोग कहां नहीं हैं? " मेरे अब्बा पहलू ख़ान को अगर वीडियो में दिख रहे लोगों ने नहीं मारा तो वो मरे कैसे ? " मारने वाले लोग...